UP B.Ed 2025: शुरू हुए यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन, 8 मार्च तक करें आवेदन, ये रही अन्य डिटेल
UP B.Ed 2025: शुरू हुए यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन, 8 मार्च तक करें आवेदन, ये रही अन्य डिटेल यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 1400 रुपये और एससी/एसटी को 700 रुपये फीस देना होगी। अंतिम तिथि बीतने के बाद सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को बतौर लेट फीस 2000 रुपये देने शुल्क जमा करना होगा। यूपी के एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह फीस 1 हजार रुपये होगी। UP B.Ed 2025: आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर करें ऑनलाइन आवेदन HighLights यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 8 मार्च है यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए लेट फीस के साथ 15 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 14 अप्रैल, 2025 को जारी किए जाएंगे एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने का सोच रहे कैंडिडेट्स के लिए अहम अपडेट है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी की ओर से यूपी बैचलर ऑफ एजुकेशन ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (UP BEd JEE 2025) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुर...