42 करोड़ की लागत से मोतिहारी के
इस सड़क का होगा निर्माण, सीएम नीतीश की घोषणा के बाद मिली
हरी झंडी
East Champaran News: मोतिहारी को चिरैया व घोड़ासहन से जोड़ने वाली सड़क के कायाकल्प की योजना
तैयार हो चुकी है.इसके लिए राशि आवंटित कर दी गई हे. सड़क का कायकल्प तथा निर्माण
कार्य 41.74 करोड़ रुपए की लागत से
होगी. बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान इस सड़क के
निर्माण की घोषणा की थी. इस सड़क के निर्माण से दो प्रखंडों के दर्जनों पंचायतों
के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा.42 करोड़ की लागत से मोतिहारी के इस सड़क का होगा निर्माण
मोतिहारी जिला मुख्यालय से जुड़ेगा ये दो प्रखंड, 42 लाख की लागत से बनेगी सड़क
प्रतीकात्मक तस्वीर
हाइलाइट्स
मोतिहारी-चिरैया-घोड़ासहन
सड़क का निर्माण 41.74 करोड़ में होगा.
सीएम
नीतीश की घोषणा के बाद सड़क निर्माण को मंजूरी मिली.
सड़क
निर्माण से दो प्रखंडों के लाखों लोगों को लाभ मिलेगा.
पूर्वी चम्पारण. पूर्वी चम्पारण के जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क के कायाकल्प की योजना तैयार हो चुकी है. जर्जर सड़क को बनाने के लिए सरकारी स्तर पर राशि भी आवंटित की जा चुकी है तथा निविदा का प्रकाशन भी कर लिया गया है. बेहद जल्द चिरैया व घोड़ासहन से जोड़ने वाली सड़क का कायकल्प तथा निर्माण कार्य 41.74 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा. जिससे स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है. इस सड़क के निर्माण से दो प्रखंडों के दर्जनों पंचायतों के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा. साथ ही उनका जिला मुख्यालय से सीधा जुड़ाव भी संभव हो जाएगा.
कैबिनेट में
स्वीकृति के बाद राशि हुई आवंटित
बता दें कि
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान इस सड़क के निर्माण की घोषणा
की थी. अब इसके लिए राशि आवंटित कर निविदा का प्रकाशन कर दिया गया है. राहत की बात
यह है कि कैबिनेट की बैठक में इस योजना को स्वीकृति देते हुए राशि का आवंटन कर दिया
गया है. निविदा की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य भी प्रारंभ कर दिया
जाएगा. समझने वाली बात यह है कि मोतिहारी-ढाका पथ पर स्थित चिरैया से यह सड़क
घोड़ासहन को सीधे जोड़ती है. इन दो प्रखंडों के बीच दर्जनों पंचायत आते हैं. सड़क
की बदहाल स्थिति होने के कारण घोड़ासहन से आने वाले लोग ढाका होकर जिला मुख्यालय
पहुंचते हैं. इससे उनको अधिक दूरी तय करनी पड़ती है
दो प्रखंड के दर्जनों पंचायत के लोगों को राहत
जानकारों एवं
स्थानीय लोगों की माने तो, इस सड़क के
निर्माण से दोनों प्रखंडों के लोगों के आवागमन की राह आसान हो जाएगी, जिससे यहां व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा
मिलेगा. यह क्षेत्र मुख्य रूप से सब्जी उत्पादक क्षेत्र के रूप में जाना जाता है,
ऐसे में इससे सब्जी उत्पादकों को खास तौर पर
फायदा मिलेगा. सड़क का निर्माण होने से सब्जी उत्पादक किसानों को अपने उत्पाद को
शहर तक पहुंचाने में मदद मिलेगी, जिससे उनकी आमदनी
के रास्ते और भी बेहतर होंगे ।
मोतिहारी जिला
मुख्यालय से जुड़ेगा ये दो प्रखंड, 42 लाख की लागत से बनेगी सड़क

Comments
Post a Comment