UP B.Ed 2025: शुरू हुए यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन, 8 मार्च तक करें आवेदन, ये रही अन्य डिटेल
UP B.Ed 2025: शुरू हुए यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन, 8 मार्च तक करें आवेदन, ये रही अन्य डिटेल
यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 1400 रुपये और एससी/एसटी को 700 रुपये फीस देना होगी। अंतिम तिथि बीतने के बाद सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को बतौर लेट फीस 2000 रुपये देने शुल्क जमा करना होगा। यूपी के एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह फीस 1 हजार रुपये होगी।
UP B.Ed 2025: आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर करें ऑनलाइन आवेदन
HighLights
यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 8 मार्च है
यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए लेट फीस के साथ 15 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 14 अप्रैल, 2025 को जारी किए जाएंगे
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने का सोच रहे कैंडिडेट्स के लिए अहम अपडेट है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी की ओर से यूपी बैचलर ऑफ एजुकेशन ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (UP BEd JEE 2025) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपने आवेदन आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि, इस प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 08 मार्च, 2025 तक भरे जाएंगे। अंतिम तिथि बीत जाने के बाद, विलंब शुल्क के साथ आवेदन 15 मार्च तक स्वीकार किए जाएंगे। परीक्षा का आयोजन अप्रैल में किया जाएगा। यूनिवर्सिटी की ओर से कैंडिडेट्स को निर्देश दिए गए हैं कि, अप्लाई करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए, क्योंकि सबमिट करने के बाद अगर आवेदन पत्र में किसी भी तरह की कोई त्रुटि रह गई तो फिर फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही, आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी विश्वविद्यालय को भेजने की आवश्यकता नहीं है।
UP B.Ed JEE 2025: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए से जुड़ी ये हैं अहम तिथियां
यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 06 फरवरी, 2025
यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की ताारीख: 15 फरवरी, 2025
यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 8 मार्च, 2025 (बिना विलंब शुल्क के)

Comments
Post a Comment